भरतपुर: जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने अंबेडकर पार्क में मनाई गई भीमराव अंबेडकर की जयंती
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 134 वीं जन्मदिवस पर सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट निकट स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित हुआ। इस मौके पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव, जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, प्रोफेसर अरविंद वर्मा सहित अधिकारियों भी मौजुद रहे