गोरखपुर: पत्नी और बच्चों के साथ आया चोर, लॉक तोड़कर उड़ाई बाइक; CCTV में कैद हुई वारदात
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित गीता वाटिका में बाइक चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शातिर चोर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ चोरी करने पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर पूरे परिवार समेत बाइक पर फरार हो गया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि नगर निगम के पूर्व उपसभापति एवं पार्षद चंद्रशेखर सिंह के आवास