अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
चौरई क्षेत्र के ग्राम धनेगांव, कढ़ैया और डोंगरगांव कला में दी दबिश
=============================================================
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आबकारी वृत्त चौरई के खमारपानी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनेगांव, कढ़ैया एवं डोंगरगांव कला में आज आबकारी बल द्वारा दबिश देकर अवैध मदिरा एवं महुआ लाहन बरामद किया गया।
कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 02 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। मौके से 07 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 15 पाव देशी प्लेन मदिरा तथा 1260 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश सिंघल, आबकारी प्रधान आरक्षक श्री राजकुमार यदुवंशी एवं आरक्षक श्रीमती भारती मरकाम उपस्थित थे।
88 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026