सेवा संकल्प अभियान 2026 : महाविद्यालय तामिया में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
===========================================================
शासकीय महाविद्यालय तामिया में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आज चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में सहभागिता और सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वतन उपाध्याय ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को सार्वजनिक क्षेत्रों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सोशल मीडिया प्रभारी तामिया श्री धर्मेंद्र वासनिक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ ऐसी अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिनसे स्वयं एवं समाज का कल्याण हो।
कार्यक्रम प्रभारी श्री विजय सिंह सिरसाम ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय अगले 20 वर्षों में भारत की दशा और दिशा को परिलक्षित करता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नावरे ने विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक गतिविधियों में भाग लेने के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में श्रीमती माधविका उइके, श्रीमती रविना नर्रे, डॉ.दिनेश, श्री निरंजन राजपूत, श्री मनिंदर भाटिया, श्री सुरेश भारती सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।
चित्रकला प्रतियोगिता में खुशबू यादव, खुशनुमा खान, ब्रिजेश उइके एवं अर्चना उइके ने सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता में खुशनुमा खान ने प्रथम, रविन्द्र भारती ने द्वितीय एवं आनंद भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
105 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026