बरहरुवा: कोटालपोखर में अवैध बालू से लदा बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त
कोटालपोखर थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का उठाव कर उसे खपाने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को रोककर जांच की।