शिवपुरी नगर: कोलारस: शादी के बहाने चांदी की चेन लेकर भाई बना दुश्मन, मांगने पर जान से मारने की धमकी दी
शिवपुरी में पारिवारिक रिश्तों में धोखाधड़ी और विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोलारस के राई रोड निवासी फिरोज शाह ने अपने ही सगे छोटे भाई इरफान शाह पर चांदी की चेन हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में गुरुवार की दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।