नवाबगंज: बाराबंकी शहर के जिला पुस्तकालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का डीएम ने किया निरीक्षण, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह
डीएम ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजकीय जिला पुस्तकालय समिति की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार करीब 1 बजे सम्पन्न हुई। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण पुस्तकालय परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं, अध्ययन वातावरण एवं पाठकों को दी जा रही सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की।