बूंदी: सींता गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर के तीन शिकारियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Bundi, Bundi | Mar 14, 2024 तालेड़ा उपखंड के सींता गांव में 3 शिकारियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 मृत मादा मोर और एक 1 घायल मादा मोर को बरामद किया गया। क्षेत्र में लंबे समय से राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार की घटनाएं हो रही थी जिसके चलते वन विभाग और ग्रामीण सतर्क थे। मोरों का शिकार कर लौट रहे 3 शिकारियों को ग्रामीणों ने पकड़ा व उनकी धुनाई की।