बूंदी: एयरपोर्ट की चिह्नित भूमि पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अधिकारियों से लिया फीडबैक
Bundi, Bundi | Mar 14, 2024 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की एक और बाधा बुधवार को दूर हो गई। शंभूपुरा में चिन्हित भूमि से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग के लिए नगर विकास न्यास और पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन के बीच बुधवार को एमओयू हो गया। उधर, कोटा-बूंदी दौरे पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी चिन्हित भूमि का निरीक्षण कर जानकारी ली।