बूंदी: रजवास निवासी मृत किसान के चोरी हुए ट्रैक्टर ट्राली को बरामद करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने गठित की SIT
Bundi, Bundi | Mar 14, 2024 1 वर्ष पूर्व रजवास निवासी मृतक युवक घनश्याम मीणा के ट्रैक्टर को किराए के बहाने चोरी कर लिया गया था। ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद नहीं करने पर जिला पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा को तत्काल निर्देश देकर मामले में उपाधीक्षक के नेतृत्व में तत्काल SIT गठित कर पीड़ित को जल्द न्याय दिलवाने, जल्द ही माल बरामदगी सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।