बूंदी: चिन्हित भूमि पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अधिकारियों से लिया फीडबैक
Bundi, Bundi | Mar 13, 2024 शंभूपुरा में चिन्हित भूमि से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग के लिए नगर विकास न्यास और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के बीच बुधवार को एमओयू हो गया। कोटा-बूंदी दौरे पर आए लोक सभा अध्यक्ष बिरला ने भी बुधवार को चिन्हित भूमि का निरीक्षण कर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और कोटा व बूंदी के जिला प्रशासन के अधिकारियों से फीडबैक लिया।