उज्जैन शहर: फर्जी गोलीकांड: ₹10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल, खरगोन से खरीदा था कट्टा
फर्जी गोलीकांड में फरार 10 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश रौनक गुर्जर को 40 दिन बाद पुलिस ने जिंदा कारतूस और देशी कट्टे के साथ हिरासत में लिया था। जिससे रिमांड पर पूछताछ जारी है। चिमनगंज थाना एसआई आर. आर. चौहान ने बताया कि ढांचा भवन में 12 अप्रैल की रात फर्जी गोलीकांड में अतिक माहूरकर घायल हुआ था। जिसने पूछताछ में गोली मारने का आरोप आला बाथम पर लगाया था, लेकिन