महागामा: ऊर्जानगर की मुख्य सड़क की बदहाली पर जनप्रतिनिधियों का प्रदर्शन, 3 घंटे तक जाम
महागामा। बसुआ चौक से ऊर्जानगर को जोड़ने वाली बसुआ पोखर सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, उपाध्यक्ष निलेश कुमार सिंह एवं वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से सड़क जाम कर विरोध जताया। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ऊर्जानगर में