कोईलवर: कोईलवर सोन नदी किनारे रिवर फ्रंट की मांग तेज, पर्यटन से बदलेगा कोईलवर का भविष्य
सोन नदी की रेत, चौड़ा तट और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कोईलवर इलाका आज भी पर्यटन सुविधाओं के अभाव में उपेक्षित है। रेल और सड़क पुल से जुड़ा यह क्षेत्र पटना, भोजपुर और सारण को जोड़ने वाली अहम कड़ी होने के बावजूद विकास की राह देख रहा है।स्थानीय दर्जनों लोगों ने रविवार दोपहर 2:00 बजे पब्लिक एप टीम से बातचीत में कहा कि सरकार को ध्यान देना चाहिए।