👉अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना समाधान दिवस पर थाना लीलापुर में सुनीं जनसमस्याएं-
➡️ आज दिनांक 11.07.2026 को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना लीलापुर में उपस्थित होकर फरियादियों की जनसमस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
➡️ जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
➡️ भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने तथा विधिक प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि विवादों का प्रभावी एवं स्थायी समाधान किया जा सके।
➡️ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान शासन एवं पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
➡️ थाना समाधान दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना लीलापुर तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
29 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026