Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक 11.07.2026 👉 सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ‘ड्रंक एंड ड्राइव’, प्रेशर हॉर्न , नाबालिक द्वारा वाहन चलाना एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान ➡️ उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद प्रतापगढ़ में लगातार “सड़क सुरक्षा अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में “ड्रंक एंड ड्राइव”, प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ➡️ उक्त अभियान नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। ➡️ दिनांक 11.07.2026 को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस एवं थाना हथिगवां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ➡️ यातायात निरीक्षक श्री मनोज कुमार मय हमराह गण एवं थाना हथिगवां प्रभारी सतेन्द्र सिंह व खिदिरपुर चौकी इंचार्ज प्रिंस तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले लगभग 741 वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल स्तर की जांच की गई। ➡️ अभियान के दौरान : * 28 वाहनों पर प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर 2,80,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। •37 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चालान 1,85,000 जुर्माना अधिरोपित किया गया। •02 चालान निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म लगे होने से चालान किया गया तथा 5000 रूपए शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। .04 मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर वहाँ चलाते पाए गये जिनका चालान किया गया तथा 40,000 रुपए शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। ➡️ इस प्रकार कुल 71वाहन से ₹5,10,000/- (पांच लाख दस हजार रुपये) का शमन शुल्क वसूला गया। ➡️ प्रतापगढ़ पुलिस समस्त वाहन चालकों एवं जनपदवासियों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। मद्यपान कर वाहन न चलाएं तथा वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

11 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026

MORE NEWS

रानीगंज के दरियापुर पावर हाउस चौकी के पास पिकअप की टक्कर से कार सवार चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव घायल हो गए। वह थाने से चौकी आ रहे थे कि अचानक गाड़ी मोड़ते ही सामने से तेज रफ्तार के पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के एयर बैग खुल गए। घायल चौकी प्रभारी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया।

रानीगंज के दरियापुर पावर हाउस चौकी के पास पिकअप की टक्कर से कार सवार चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव घायल हो गए। वह थाने से चौकी आ रहे थे कि अचानक गाड़ी मोड़ते ही सामने से तेज रफ्तार के पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के एयर बैग खुल गए। घायल चौकी प्रभारी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 12, 2026

थाना दिवस पर 27 शिकायतों में पांच का हुआ निस्तारण 

रानीगंज। शनिवार को रानीगंज थाना दिवस पर आयोजित समाधान दिवस पर 27 शिकायतें आयीं जिसमें 17 शिकायतें राजस्व विभाग से सम्बंधित थी जिसके लिए सम्बंधित लेखपाल को जाँच के लिए सौंपी गयी शेष 10 शिकायत पुलिस विभाग से सम्बंधित थी जिसमें से पांच शिकायतों का निस्तारण थाना प्रभारी विजयकांत सत्यर्थी द्वारा किया गया शेष पांच शिकायतों को जाँच के लिए सम्बंधित को सौंपा गया है। थाना दिवस में तहसीलदार अंकित सिंह के साथ लेखपाल भी उपस्थित रहे।

थाना दिवस पर 27 शिकायतों में पांच का हुआ निस्तारण रानीगंज। शनिवार को रानीगंज थाना दिवस पर आयोजित समाधान दिवस पर 27 शिकायतें आयीं जिसमें 17 शिकायतें राजस्व विभाग से सम्बंधित थी जिसके लिए सम्बंधित लेखपाल को जाँच के लिए सौंपी गयी शेष 10 शिकायत पुलिस विभाग से सम्बंधित थी जिसमें से पांच शिकायतों का निस्तारण थाना प्रभारी विजयकांत सत्यर्थी द्वारा किया गया शेष पांच शिकायतों को जाँच के लिए सम्बंधित को सौंपा गया है। थाना दिवस में तहसीलदार अंकित सिंह के साथ लेखपाल भी उपस्थित रहे।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 11, 2026

30 घंटे बाद हुआ किशोर प्रवेश का अंतिम संस्कार, अफसरों के आश्वासन पर माने परिजन

प्रतापगढ़। जमीन विवाद में हुई मारपीट के दौरान घायल किशोर प्रवेश की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों का आक्रोश करीब 30 घंटे तक जारी रहा। परिजन शव को रखकर मुआवजे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। शुक्रवार को एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्रा और सीओ पट्टी द्वारा लंबी वार्ता के बाद परिजन दाह संस्कार के लिए तैयार हुए।

इसके बाद किशोर का अंतिम संस्कार सुल्तानपुर जिले के दोपाप घाट पर किया गया। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई और उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज तिवारी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता कोनी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्रा ने बताया कि विवादित जमीन का सीमांकन कर अलग कराने, शस्त्र लाइसेंस जारी करने तथा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत दिलाने के संबंध में दाह संस्कार के बाद परिवार के सदस्य शनिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव में खेत की मेड़ बांधने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से हमले में किशोर प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ था।

30 घंटे बाद हुआ किशोर प्रवेश का अंतिम संस्कार, अफसरों के आश्वासन पर माने परिजन प्रतापगढ़। जमीन विवाद में हुई मारपीट के दौरान घायल किशोर प्रवेश की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों का आक्रोश करीब 30 घंटे तक जारी रहा। परिजन शव को रखकर मुआवजे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। शुक्रवार को एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्रा और सीओ पट्टी द्वारा लंबी वार्ता के बाद परिजन दाह संस्कार के लिए तैयार हुए। इसके बाद किशोर का अंतिम संस्कार सुल्तानपुर जिले के दोपाप घाट पर किया गया। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई और उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज तिवारी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता कोनी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्रा ने बताया कि विवादित जमीन का सीमांकन कर अलग कराने, शस्त्र लाइसेंस जारी करने तथा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत दिलाने के संबंध में दाह संस्कार के बाद परिवार के सदस्य शनिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव में खेत की मेड़ बांधने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से हमले में किशोर प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ था।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 11, 2026

👉अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना समाधान दिवस पर थाना लीलापुर में सुनीं जनसमस्याएं-

➡️ आज दिनांक 11.07.2026 को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना लीलापुर में उपस्थित होकर फरियादियों की जनसमस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

➡️ जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

➡️ भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने तथा विधिक प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि विवादों का प्रभावी एवं स्थायी समाधान किया जा सके।

➡️ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान शासन एवं पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

➡️ थाना समाधान दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना लीलापुर तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

👉अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना समाधान दिवस पर थाना लीलापुर में सुनीं जनसमस्याएं- ➡️ आज दिनांक 11.07.2026 को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना लीलापुर में उपस्थित होकर फरियादियों की जनसमस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। ➡️ जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ➡️ भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने तथा विधिक प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि विवादों का प्रभावी एवं स्थायी समाधान किया जा सके। ➡️ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान शासन एवं पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ➡️ थाना समाधान दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना लीलापुर तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026