कोल: AMU के सेंचुरी गेट के पास फायरिंग में बाइक सवार युवक घायल, क्षेत्र में मचा हड़कंप, युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
Koil, Aligarh | Sep 16, 2025 अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना इलाके के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सेंचुरी गेट के पास उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक बाइक सवार का पीछा कर रहे स्कूटी व बाइक सवार चार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जिसमें सराय रहमान निवासी मोहम्मद आलिम गोली लगने से घायल होकर रोड पर गिर गया, हमलावर फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को लोग जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुँच गए।