भीलवाड़ा: खेत तक जाने का रास्ता बंद होने से किसानों ने अ. जिला कलेक्टर से रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर लगाई गुहार, सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा। जिले की बनेड़ा तहसील के उंकारपुरा गांव के किसानों ने अपनी कृषि भूमि तक जाने का रास्ता अवरुद्ध किए जाने का आरोप लगाते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रास्ते को खुलवाने की मांग की है। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि उनकी कृषि भूमि तक पहुंचने का वर्षों पुराना कच्चा रास्ता गांव के मुख्य मार्ग से होकर गुजरती है।