बानसूर: बानसूर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया, जांच पूरी होने तक रहेंगे पुलिस लाइन में
Bansur, Alwar | Apr 23, 2026 कोटपूतली-बहरोड़ एसपी कार्यालय ने बुधवार देर शाम बानसूर थाना प्रभारी राजेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई थाने में दर्ज एक मामले की जांच के चलते की गई। एसपी सतवीर सिंह ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जांच पूरी होने तक उन्हें पुलिस लाइन में रखा जाएगा। राजेश यादव की नियुक्ति कुछ माह पहले ही हुई थी।