गुना: नेशनल हाईवे 46 पर पाटई के पास अज्ञात वाहन ने गायों को मारी टक्कर, एक गाय की मौत, एक गंभीर घायल
Guna, Guna | Apr 22, 2026 गुना में म्याना थाना के नेशनल हाईवे 46 पर पाटई के पास बंदना होटल के सामने 22 अप्रैल दोपहर को अज्ञात वाहन ने गायों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे गौ सेवक लल्लू प्रजापति, अमित पाल, अनस खान ने बताया एक गाय की मौके पर मौत हो गई गंभीर घायल गाय का मौके पर उपचार किया। मृत गाय के शव को सड़क से हटाकर सुरक्षित सड़क किनारे रखा गया। घटना पर गो सेवको ने दुख जताया है।