दमोह: पेयजल संकट पर राज्यमंत्री लखन पटेल सख्त, अधिकारियों को नियमित सप्लाई के निर्देश
Damoh, Damoh | Apr 27, 2026 दमोह में पेयजल एवं सिंचाई समस्या को लेकर राज्यमंत्री लखन पटेल ने जटाशंकर स्थित निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। पंचमनगर, सीतानगर, साजली, जूड़ी और सतधारू परियोजनाओं की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों से नियमित पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करने और किसानों के खेतों तक शीघ्र सिंचाई जल पहुंचाने को कहा।