सुसनेर: ग्राम पंचायतों में जल संकट से निपटने हेतु सीईओ ने जनपद पंचायत कार्यालय सुसनेर में सरपंचों व सचिवों के साथ की बैठक
गर्मी के मौसम में जल संकट से निपटने हेतु शुक्रवार की दोपहर जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में CEO राजेश शाक्य व PHE के कार्यपालन यंत्री केएस खत्री ने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंचों-सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान नलों के जरिये जल प्रदाय करने हेतु मोटर पम्प की स्थापना करने, पुराने जल स्त्रोतों को ठीक करने एवं प्राचीन जल स्त्रोतों से जल संकट को दूर करने हेतु निर्देश दिए गए।