सुसनेर: ₹18 लाख की लागत से अमृत 2.0 ग्रीन स्पेस योजना से होगा शहीद पार्क का सौन्दर्यीकरण, नगर परिषद सुसनेर ने डाला लेआउट
नगर परिषद सुसनेर के द्वारा अमृत 2.0 ग्रीन स्पेस योजना के अंतर्गत नवीन बस स्टैंड के समीप स्थित शहीद पार्क में ₹18 लाख की लागत से सौंदर्यकरण किया जाएगा इसको लेकर बुधवार की दोपहर में नगर परिषद व ठेकेदार ने बाउंड्रीवॉल के लेआउट डालकर निर्माण कार्य की शुरुआत की है। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र साँवला, इंजीनियरिंग अरविंद गोड, अरविंद बघेल मोजूद रहे