सुसनेर: सुसनेर रेस्ट हाऊस पर कांग्रेस के ब्लॉक महामंत्री ने प्रेसवार्ता आयोजित कर नगर परिषद पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
नप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुएं गुरूवार की दोपहर में रेस्ट हाऊस पर कांग्रेस के ब्लाक महामंत्री व शिकायतकर्ता दीपक राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष सरदारसिंह सारखा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष त्यागी व पार्षद नईम मेव ने प्रेसवार्ता में बताया की नप में ई रिक्शा घोटाला, LED लेम्प, कचरा गाडिया व वाहनो के डीजल में भ्रष्टाचार को लेकर उनके द्वारा लोकायुक्त में शिकायत की है।