सुसनेर: वार्ड-12 में जामुनिया रोड पर ₹25.55 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया गया भूमिपूजन
नगरीय क्षेत्र के वार्ड-12 के जामुनिया रोड पर विकास कार्यों को लेकर गुरुवार की दोपहर में भूमिपूजन किया गया। ₹25.55 लाख की लागत से शिव मंदिर की गली में होने वाले सीसी रोड, नाली निर्माण व अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष ममता राकेश जैन, पार्षद मीना पवन शर्मा और वार्ड-7 की पार्षद कल्पना जितेंद्र सांवला मौजूद रही।