सुसनेर: राणा मानसिंह कॉलोनी में गोकथा वाचक साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती ने की प्रेस वार्ता
अप्रेल माह में गो अभ्यारण्य में गो आराधना महोत्सव का आयोजन होगा। इसके निमित्त शहर के श्रीराम मंदिर धर्मशाला में भी सात दिवसीय गोकथा का आयोजन किया जा रहा है। इसका वाचन कर रही साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी ने शुक्रवार को राणा मानसिंह कालोनी में प्रेस वार्ता आयोजित कर गो अभ्यारण में वर्ष भर चलने वाले वेदलक्षणा गो आराधना महोत्सव को लेकर जानकारी दी।