सुसनेर: निराश्रित गोवंशों के संरक्षण व संवर्धन को लेकर श्री राम मंदिर धर्मशाला में किया जा रहा गोकथा का आयोजन
सालरिया कामधेनु गो अभ्यारण में निराश्रित गोवंश के संरक्षण व संवर्धन हेतु 8 अप्रेल 2024 से एक वर्षीय गो आराधना महोत्सव का आयोजन होगा। इसके निमित्त श्री राम मंदिर धर्मशाला में 7 दिवसीय गोकथा का आयोजन किया जा रहा है, यहा साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी ने बीती देर रात्रि में कथा के दौरान गायो का महत्व समझाते हुए गोपालन की अपील श्रद्धालुओं से की है।