सागर नगर: सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों ने तिली रोड पर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया
ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक के पेंशनर्स आर्गेनाइजेशन की बैनर तले बुधवार दोपहर को सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों ने सागर में तिली रोड पर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। तिली रोड पर स्थित मध्यांचल ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय के अध्यक्ष के नाम 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। चेतावनी दी है कि अगर मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो जल्द ही आंदोलन करेंगे।