सागर नगर: ग्राम कोलुवा अमरसा 'तुम नीची जाति के लोग बच्चों को पढ़ा लिखा कर क्या कलेक्टर बना लोगे' कहते हुए काट दी मोहल्ले की बिजली
कैंट थाना अंतर्गत ग्राम कोलुवा अमरसा से बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग के लोग इकट्ठा होकर बुधवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,जहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर उनके मोहल्ले की लाइट सुखराम दीक्षित द्वारा काटने की शिकायत की है। आज पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर सुखराम दीक्षित पर कार्यवाही की मांग की है।