जमुई: रतनपुर चौक के पास अनियंत्रित पिकअप ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, पति-पत्नी घायल, सड़क जाम
Jamui, Jamui | May 29, 2026 रतनपुर चौक के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन तीन लोगों को टक्कर मारते हुए एक दुकान में घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में घर के पास खड़े विनोद यादव की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए। वहीं घायल पति-पत्नी को समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।