टोंक: टोंक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन
टोंक के निवाई में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से मानदेय, गैस सिलेंडर, मोबाइल डाटा, गरम खाना और दूध जैसी व्यवस्थाओं का भुगतान नहीं मिला है, जिससे आर्थिक परेशानी बढ़ रही है।