हमारा गांव संगठन मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आदिवासी समाज द्वारा कलेक्टर कार्यालय गेट पर शुरू किया घर गया धरना करीब 24 घंटे बाद बुधवार को करीब 12 बजे समाप्त हुआ। प्रभारी कलेक्टर हिमांशु जैन ने धरना स्थल पर पहुंचकर संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त किया।