विदिशा: चरणतीर्थ में मिली नवजात बालिका, पुलिस को आशंका- नदी में बहकर आया होगा शव
कोतवाली थाने क्षेत्र में बेतवा नदी में चरणतीर्थ घाट के पास शनिवार शाम 4 बजे एक नवजात बालिका का शव पड़ा हुआ था। नव जात दो से तीन दिन की बताई जा रही है। पानी में शव होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस बीच पुलिस ने बालिका के परिजनों को खोजने के लिए आसपास के क्षेत्रो मे पूछताछ शुरू की है।