कांके: अल्बर्ट एक्का चौक पर शहीद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि
Kanke, Ranchi | Dec 3, 2024 अल्बर्ट एक्का चौक स्थित परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।