कांके: राजभवन में राज्यपाल ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती और परमवीर अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
Kanke, Ranchi | Dec 3, 2024 रांची स्थित राजभवन में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती और परमवीर अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती और परमवीर अल्बर्ट एक्का के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।