हुलासगंज: अदरखी बीघा गांव में देशी शराब की बिक्री से ग्रामीण परेशान
सरकार द्वारा राज्य में शराबबंदी लागू होने के बावजूद अदरखी बीघा गांव में शराब कारोबार का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सुरजपुर पंचायत के इस गांव में शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लगने लगता है। गांव के ग्रामीणों ने रविवार मीडिया से नाम न बताने के शर्त पर बातचीत के दैरान बताया कि यहां कच्ची शराब बड़े पैमाने पर तैयार की जाती है।