शाहबाद: कस्बाथाना में पटवार घर व कृषि कार्यालय की अधूरी बाउंड्री से लोग परेशान
Shahbad, Baran | Oct 9, 2026 कस्बाथाना में पटवार घर व कृषि कार्यालय परिसर की बाउंड्री अधूरी होने से अव्यवस्थाओं की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार जब बाउंड्री का काम चल रहा था तो पास निवास कर रहे लोगो ने विरोध किया था जिससे काम अधूरा छोडा गया था। परिसर में जगह-जगह झाड़ियां उगी हुई हैं और साफ-सफाई का अभाव नजर आ रहा है। बाउंड्री का निर्माण पूरा नहीं होने से परिसर खुला पड़ा है।