टाडावाड़ा सोलंकीयान में तालाब किनारे से कब हटेगा बिजली ट्रांसफार्मर ? #rajsamandnews #localnews #bijalivibhag
राजसमंद जिले में गढ़बोर के टाडावाड़ा सोलंकीयान गांव के तालाब किनारे बिजली का ट्रांसफार्मर को हटाने की कार्रवाई अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा अभी तक नहीं की गई है। गांव के भैरूलाल गुर्जर ने बताया कि तालाब किनारे बिजली ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं। बिजली के अधिकारियों ने तालाब का पानी खाली होने पर ट्रांसफार्मर हटाने की बात कही थी, मगर अब तालाब खाली होने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं हटाया गया है। ऐसे में अब बारिश का सीजन दोबारा शुरू हो चुका है, जिससे फिर तालाब भरने पर पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दोबारा करंट का खतरा बना रहेगा।
Nathdwara, Rajsamand | Jun 22, 2026