सरीला: सिकंदरपुरा में मामूली विवाद के चलते दबंगों ने महिला और उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज कर की मारपीट, कोतवाली में दी तहरीर
राठ कस्बे के सिकंदरपुरा इलाके की निवासी एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले चार लोगों पर मामूली विवाद के चलते गाली गलौज कर मारपीट करने सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने आज सुबह राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।