हज़ारीबाग: केन्दुआ मोड़ के पास जी०टी० रोड पर जांच अभियान में फॉर्च्यूनर से 48 किलो अफीम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
दिल्ली कोलकाता हाईवे स्थित हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र से एक फॉचूर्नर वाहन में अवैध रूप से भारी मात्रा में अफीम लोड कर बिहार की ओर ले जाया जा रहा था। उक्त सूचना को अधोहस्ताक्षरी द्वारा गंभीरता से लेते हुये सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही को निर्देशित किया गया।