हज़ारीबाग: चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया
हजारीबाग आस्था और श्रद्धा का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हुआ। इस पावन पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालु विभिन्न छठ घाटों पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने अपनी आस्था और परंपराओं का पालन करते हुए सूर्य देवता और छठ मइया को अर्घ्य अर्पित किया। पहले दिन नहाय-खाय से पर्व की शुरुआत हुई,