हज़ारीबाग: हजारीबाग शहर में बनेंगे 20 पिंक बूथ, महिलाएं ही कराएंगी मतदान
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में 20 पिंक बूथ (महिला मतदान कर्मियों वाला) बनाया जाएगा। इनमें पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान कर्मी महिला होंगी। एक बूथ पर पीठासीन पदाधिकारी सहित चार मतदान कर्मी होते हैं। जिन पिंक बूथ में मतदाताओं की संख्या 1100 से अधिक है वहां अतिरिक्त द्वितीय मतदान पदाधिकारी को लगाया जाएगा।