हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ में हर्षोल्लास से मनाया गया छठ महापर्व, उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य
हज़ारीबाग़ शहर में श्रद्धा और आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ शुक्रवार को हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर घाटों पर विशेष सजावट की गई थी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।