गुना नगर: गुना में एबी रोड पर ट्रैक्टर शोरूम के बाहर से एक व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, कोतवाली थाना में मामला हुआ दर्ज
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। फरियादी जीवन बंजारा निवासी टंक परोरिया थाना आरोन ने कोतवाली पुलिस को बताया, जॉनडियर ट्रैक्टर एजेंसी पर आया था। शोरूम के बाहर बाइक खड़ी करके अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद आकर देखा तो, बाइक नही मिली। चोरी चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।