नारायणपुर: नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर शादी से लौट रही पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, कई ग्रामीण घायल
नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर पोरिया बाहर पुल के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही एक पिकअप वाहन पुल के पास सड़क में बने गहरे गड्ढे की चपेट में आकर पलट गई। इस हादसे में बड़ागांव के रहने वाले कई ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार हेतु छोटे डोंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है जहां घायलों का उपचार जारी है।