धौलछीना: शेराघाट के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में गंभीर रुप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर किया गया रेफर
शेराघाट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कार में सवार बनकोट पिथौरागढ़ निवासी दो लोगों धीरज सिंह बनकोटी पुत्र रतन सिंह बनकोटी और अजय बनकोटी पुत्र किशन बनकोटी गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर रुप से घायलों का शेराघाट में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया।