धौलछीना: एग्रो फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट धौलछीना में महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर, महिलाओं ने बनाया 160 किलो कटल का अचार
ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना की ओर से संचालित एग्रो फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट धौलछीना की महिलाएं विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार कर रही हैं। वहीं, अब महिलाओं ने 160 किलो कटल का अचार बनाया है। इस अचार का अब कलस्टर लेवल के माध्यम से बिक्री की जाएगी। वहीं एग्रो फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट में कई स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। जिससे वह आत्मनिर्भर बन रहे है।