धौलछीना: पुलिस ने विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले ईनामी ठग को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार
नौगांव निवासी संतोष कुमार ने चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति पर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के संबंध में तहरीर सौंपी। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने ठगी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में ठोस सुरागरसी-पतारसी करते ठगी करने वाले अभियुक्त असीम बिज को चंडीगढ़ (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया है।