धौलछीना: भैसियाछाना ब्लाक के एक गांव में मानसिक और शारीरिक रुप से अस्वस्थ नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने जॉच की शुरु
भैंसियाछाना के एक गांव में मानसिक और शारीरिक रुप से अस्वस्थ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। धौलछीना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस में तहरीर दी। बताया कि वो अपने पति के साथ किसी मांगलिक कार्य में गई थी। इस दौरान घर पर अकेली नाबालिग पुत्री से एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। उन्होंने धौलछीना थाने में तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।