पानी के अंदर साइकिल चलाकर अमरावती पुलिसकर्मी ने पेश की अनोखी देशभक्ति
*तिरंगे के साथ 9 मिनट 16 सेकंड पानी के अंदर साइकिल चलाकर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश*
अमरावती, 15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमरावती शहर पुलिस दल के पुलिस अमलदार प्रवीण दादाराव आखरे ने अनोखे अंदाज में देशभक्ति का परिचय दिया। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अमरावती शहर के पुलिस जलतरण केंद्र में उन्होंने पानी के अंदर लगातार 9 मिनट 16 सेकंड तक अपनी सांस पर नियंत्रण रखते हुए 25 मीटर तक तिरंगा ध्वज के साथ साइकिल चलाकर अनोखा प्रदर्शन किया।
इस साहसिक प्रदर्शन के लिए प्रवीण आखरे ने कड़ी मेहनत और विशेष अभ्यास किया था। खास बात यह रही कि उन्होंने पानी के अंदर किसी भी कृत्रिम ऑक्सीजन का इस्तेमाल किए बिना यह प्रदर्शन पूरा किया। साथ ही पानी के अंदर साइकिल चलाते समय उन्होंने उपस्थित लोगों को हेलमेट के इस्तेमाल के महत्व का संदेश भी दिया।
उनके इस अनो�